पंजाबी महिला विकास समिति ने 30 से अधिक महिलाओं का किया सम्मान
समाज में सेवा देने वाली महिलाओं के साथ किया विशेष महिलाओं का सम्मान

उज्जैन। महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा मनोविकास केंद्र पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 30 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विशेष महिलाओं का जज्बा बना मिसाल
कार्यक्रम में विशेष रूप से कामिनी यादव और अनामिका वर्मा का सम्मान किया गया। ये दोनों महिलाएं शारीरिक रूप से असक्षम होने के बावजूद न केवल कॉलेज में सहायक लेक्चरर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, बल्कि मनोविकास संस्था में भी अपना योगदान दे रही हैं। इनका संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीडीसी की लेक्चरर नीता तपन और मिसेज खान उपस्थित थीं। उन्होंने अपने विचारों से महिलाओं को सशक्त बनने और समाज में अपनी जगह बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फादर प्रेम छाबड़ा भी मौजूद रहे।
इस सफल आयोजन में पंजाबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष शुभ्रा जुल्का, सचिव रितु टंडन, मीना खत्री, मंजू कक्कड़, योगिता हुरिया, सीमा रावत, सुषमा अरोड़ा, मीना खुल्लर, स्वाति कालरा, अनीता छाबड़ा और उषा जुनेजा सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर इस दिन को खास बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



