समाज संसार

चिड़ार समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को; क्रिकेट, खो-खो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ मनेगा उत्सव

प्रतियोगिताओं के बाद होगा सामूहिक भोज, मंगलनाथ रोड स्थित पुरुषोत्तम नारायण मंदिर परिसर में होगा आयोजन

उज्जैन। श्री चिड़ार समाज सांस्कृतिक एवं कल्याण समिति (उज्जैन) द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलनाथ रोड, गयाकोटा स्थित श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के श्री पुरुषोत्तम नारायण मंदिर परिसर (उत्तरामुखी हनुमान मंदिर के पीछे) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी।
विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण
समाज संरक्षक पुरषोत्तम मगरे, पूर्व अध्यक्ष भगवानदास ब्राह्मनिया के मार्गदर्शन में संयोजक मोहन चंदेल, कमलेश धंधेरे, समाज के वरिष्ठ हरिश्चंद्र आठिया, सन्नी गोइया, नारायण आठिया, पवन गेहलोत द्वारा आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई जिसके तहत इस बार होली मिलन समारोह को और अधिक रोचक बनाने के लिए समाजजनों के बीच विविध खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से पुरुष वर्ग के लिए ‘क्रिकेट प्रतियोगिता’ आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए रंगोली, चित्रकला, मनोरंजक खेल, चेयर रेस, खो-खो, दौड़, गायन और नृत्य (डांस) जैसी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
समारोह के बाद होगा सामूहिक भोज
समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी समाजजनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी रखा गया है। समिति ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button