सेवा कार्यों का महाकुंभ: लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस “सिद्धार्थ” उज्जैन में
होटल पुखराज में सुबह 9:30 बजे से होगा आयोजन, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए क्लबों का होगा सम्मान; देशभर के पदाधिकारी होंगे शामिल

उज्जैन | लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2, रीजन-2) के तत्वावधान में रविवार, 15 मार्च 2026 को रीजन कॉन्फ्रेंस “सिद्धार्थ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन प्रदीप यादव एवं लायन मंजू यादव के संयोजन में यह कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित ‘होटल पुखराज’ में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस रीजन कॉन्फ्रेंस को ‘सेवा कार्यों का महाकुंभ’ माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न लायंस क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना और उनका सम्मान किया जाएगा।
इन दिग्गजों का मिलेगा मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित रहेंगे। वहीं, पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एमजेएफ लायन द्वारका जालान (पुणे) की-नोट स्पीकर (मुख्य वक्ता) के रूप में सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह शिरकत करेंगे।
इनके अलावा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 3233 जी2) एमजेएफ लायन महेश मालवीय, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 3233 जी1) एमजेएफ लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसारी, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन पंकज मारू सहित कई पीडीजी (PDG) उपस्थित रहेंगे।
सर्वश्रेष्ठ कार्यों पर मिलेगा पुरस्कार, बैनर प्रेजेंटेशन रहेगा खास
रीजन सचिव लायन देवाशीष राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लबों द्वारा किए गए विभिन्न उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, एक विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित होगी जिसमें ‘बेस्ट पिन कलेक्शन’, ‘बेस्ट फोटो एल्बम’ और ‘बेस्ट विजिटिंग कार्ड’ का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी क्लबों के अध्यक्षों द्वारा अपने क्लब का बैनर प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।
आयोजन समिति और मेजबान
इस भव्य कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन लायन डॉ. सतिंदर सलूजा और सचिव लायन डॉ. तपेश राय हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन (MOC) लायन अशोक भाटी द्वारा किया जाएगा। आयोजन के आतिथ्य की जिम्मेदारी होस्ट क्लब ‘लायंस क्लब उज्जैन फ्रेंड्स’ के पास है, जिसके अध्यक्ष लायन विनोद लुल्ला व सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।


