गपशप

पेंशनरों के हकों के लिए कल होगा मंथन: प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का संभागीय सम्मेलन 15 को, प्रांताध्यक्ष करेंगे संबोधित

सांदीपनी आश्रम के सामने सॉई कृपा रेस्टोरेंट में सुबह 11 बजे जुटेंगे सभी जिलों के पदाधिकारी; शनिवार को हुई विशेष बैठक में बनी आयोजन समिति।

उज्जैन | प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश (उज्जैन संभाग) का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 14 मार्च 2026 को एक विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आमंत्रित सम्माननीय पदाधिकारियों द्वारा एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।
यहाँ होगा आयोजन और ये रहेंगे मौजूद
यह संभागीय सम्मेलन मंगलनाथ रोड पर सांदीपनी आश्रम के सामने स्थित सॉई कृपा रेस्टोरेंट में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में उज्जैन संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ प्रांताध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी बुधौलिया, महामंत्री श्री सुभाषचन्द्र शर्मा, उप प्रांताध्यक्ष श्री कीर्ति कुमार शर्मा व अन्य प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आगामी संघर्ष की बनेगी रूपरेखा
सम्मेलन को मुख्य रूप से प्रांताध्यक्ष श्री बुधौलिया जी संबोधित करेंगे। इस दौरान आगामी दिनों में पेंशनर्स साथियों के हितों और हकों के लिए किए जाने वाले संघर्ष तथा रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
तैयारी बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की तैयारी बैठक में संरक्षक श्री एस.एन. राठौर, जिला अध्यक्ष श्री अशोक जैन, श्री ओमप्रकाश देहलिया, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती अरूणेश्वरी गौतम, संभागीय उपाध्यक्ष धनश्याम तिवारी, संभागीय सचिव श्री सुरेन्द्र गौड़, संभागीय महामंत्री श्री देवीप्रसाद शर्मा, श्री विक्रमसिंह चौहान, श्री ओमप्रकाश दुबे, संभागीय अध्यक्ष श्री विक्रमसिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष श्री विक्रमसिंह रणावत, श्री शांतिलाल चौहान, श्री संजय उदगीर और संभागीय कार्यकारणी सदस्य श्री मदनलाल सोलंकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button