सेहतनामा
लायंस क्लब कपल का आई चेकअप कैंप संपन्न, 41 लोगों की हुई नेत्र जांच
डॉ. अर्पित ऐरन के सहयोग से हुआ आयोजन; पीडीजी एमजेएफ लायन भगवानदास ऐरन रहे अतिथि

उज्जैन। लायंस क्लब उज्जैन कपल द्वारा डॉ. अर्पित ऐरन एम.एस. के सहयोग से शहर में एक आई चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस नेत्र परीक्षण शिविर में 41 व्यक्तियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत
यह स्वास्थ्य शिविर पीडीजी एमजेएफ लायन भगवानदास ऐरन के आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान अतिथि का स्वागत क्लब अध्यक्ष लायन वंदना एस अग्रवाल और पूर्व सचिव लायन पूजा शर्मा द्वारा किया गया।
इन सदस्यों की रही उपस्थिति
कैंप के सफल संचालन में क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष लायन सरला अग्रवाल, लायन सुनील बी अग्रवाल, लायन महेश हरभजनका, लायन सुरेंद्र अग्रवाल, लायन वाई के दुबे और लायन निशा दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



