जीवनदीप रक्तदान महोत्सव: रिश्तों की मिठास के साथ सेवा की ‘जोड़ी कमाल की’
51 यूनिट रक्त संग्रहित; युगलों, पिता-पुत्र और रतलाम से आए जोड़े ने पेश की मानवता की मिसाल।

उज्जैन। सेवा और समर्पण के केंद्र जीवनदीप परिवार, जीवनदीप महिला विंग एवं संस्था ‘युवा’ उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
क्षीरसागर स्थित महाराष्ट्रीयन समाज धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रिश्तों की मिठास के साथ रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी विशेषता रिश्तों का अनूठा संगम रही।
इसमें 7 युगल (पति-पत्नी) ने एक साथ रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।
विशेष रूप से रतलाम से पधारे श्रीमती आयुषी एवं श्री सम्यक जैन ने उज्जैन आकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी की।
साथ ही, श्री यग्नेश त्रिपाठी एवं उनके सुपुत्र श्री प्रत्यूष त्रिपाठी ने पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में रक्तदान कर युवाओं में जोश भरा।
सेवाभावी विभूतियों एवं इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया:
1. रक्तदान रत्न: 67 बार रक्तदान करने वाले श्री राजेंद्र जी (गौरव टेलर्स) का विशेष सम्मान किया गया।
2. संस्था सम्मान: स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी ‘श्री राजेन्द्र पारमार्थिक न्यास’ के श्री सुरेश जी, श्री राजेंद्र जी जैन एवं ट्रस्ट मंडल का अभिनंदन किया गया।
3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: शहर की छवि को वैश्विक स्तर पर निखारने वाले 15 प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स को ‘उज्जैन इन्फ्लुएंसर सम्मान’ से नवाजा गया।
4. विशिष्ट सम्मान: समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान हेतु श्रीमती साशा सचिन जी, श्रीमती अमिता अतुल जी जैन एवं श्रीमती चित्रा डॉ. पुष्पेंद्र जी जैन का सम्मान किया गया।
5. लाभार्थी सम्मान: शिविर की सफलता में मुख्य लाभार्थी श्रीमती आशा जी सेठिया, श्रीमती मंजू जी गादिया एवं श्रीमती प्रीति जी दुग्गड का विशेष सहयोग रहा, जिनका सम्मान जीवनदीप महिला विंग द्वारा किया गया।
रक्तदान करने वाले प्रमुख युगल :
रक्तदान करने वाले युगलों में श्रीमती मेघना-अंकुर नाहर, श्रीमती प्रिया-अमित सिरोलिया, श्रीमती वंदना-दीपक चौपडा, श्रीमती अमिता-अजय सर्राफ, श्रीमती शिखा-विकास बाठिया एवं श्रीमती रीना-मनीष दुग्गड शामिल रहे, साथ ही मनीष दुग्गड के सुपुत्र मनन दुग्गड ने भी रक्तदान किया।
महिला रक्तदाता राजश्री कोठारी,ममता दाता, विभा जैन ने भी रक्तदान किया।।
जीवनदीप परिवार एवं संस्था युवा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में संस्था के महेंद्र नाहर,प्रदीप पीपाड़ा,रजत मेहता,विक्रांत जैन,रोमिल जैन,गौरव हरकावत,संतोष सिरोलिया,मनोज कोठारी,लव जैन,संजय संघवी, अजीत मारू, सुमित दद्दा, और महिला विंग की सदस्या उपस्थित थी।।



