गपशप

उज्जैन की अनुभूति शर्मा ‘प्रदेश गौरव सम्मान’ से अलंकृत, पद्मश्री सुरेश वाडकर ने किया पुरस्कृत

इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में मालवा रंगमंच समिति का आयोजन, सारेगामा और इंडियन आइडल फेम कलाकारों के साथ दी शानदार प्रस्तुति

उज्जैन। मालवा रंगमंच समिति द्वारा इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सुरेश वाडकर ने उज्जैन की होनहार गायिका अनुभूति शर्मा को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया।
मधुर गीतों से बांधा समां
समारोह में अनुभूति शर्मा ने सारेगामा फेम सचिन वाल्मीकि के साथ ‘मेरी किस्मत में तू नहीं शायद’, इंडियन आइडल फेम मनोरंजन के साथ ‘पतझड़ सावन बसंत बहार’ और अल्तमश के साथ ‘मोहब्बत है क्या चीज़’ युगल गीत प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने ‘ओ रब्बा कोई तो बताए प्यार होता है क्या’ की प्रस्तुति भी दी। अमित शर्मा ने ‘मुझको देखोगे जहां तक’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. अनामिका और अमित शर्मा भी हुए सम्मानित
ज्वलंत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. अनामिका शर्मा और अमित शर्मा को भी मंच से सुरेश वाडकर द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन युनुस खान, डॉ. अनामिका शर्मा और केशव राय ने किया।

Related Articles

Back to top button