समाज संसार

32+ विवाह योग्य, विधवा, विधुर और तलाकशुदा प्रत्याशियों के लिए 12 अप्रैल को अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन

खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति की अभिनव पहल, मंच व माला से मुक्त ठाकुर जी की अध्यक्षता में होगा आयोजन

उज्जैन। खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति उज्जैन की अभिनव पहल के तहत 32 वर्ष से अधिक आयु के विवाह योग्य युवक-युवतियों, विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा प्रत्याशियों के लिए आगामी 12 अप्रैल को अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। युवाओं के समय और सोच के अनुरूप आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में मंच, माला और अतिथि व्यवस्था नहीं होगी, बल्कि संपूर्ण आयोजन ठाकुर जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए खंडेलवाल समाज जयपुर की 36 स्थानीय एवं क्षेत्रीय संस्थाओं के अध्यक्षों व सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 मार्च सोमवार को होटल ओरियन में संपन्न हुई।
सामाजिक चुनौतियों और युवाओं की सोच पर हुआ मंथन
बैठक में वैवाहिक विषयों, पारिवारिक संरचना, युवाओं की बदलती सोच, माता-पिता की भूमिका, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने युवक-युवतियों की शिक्षा, करियर संबंधी चुनौतियों, बढ़ती वैवाहिक आयु, घटते परिवार, मोबाइल के प्रभाव, परिवार नियोजन और खंडेलवाल समाज के युवाओं की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वैवाहिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।
बाबा महाकाल के नाम से लिया संकल्प
सम्मेलन को लेकर वक्ताओं ने समाज में बढ़ती वैवाहिक आयु और परिवार संरक्षण के मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की। सभी ने बाबा महाकाल के नाम से संकल्प लिया कि वे समाज के प्रत्येक घर-परिवार तक पहुंचकर ऐसे विवाह योग्य युवक-युवतियों को इस पहल से जोड़ेंगे, जिससे उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ दांपत्य जीवन में स्थापित किया जा सके।
जयपुर के मालवीय नगर में होगा आयोजन, उपलब्ध होंगे 16 कक्ष
समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अशोक खंडेलवाल चिकित्सा संसार उज्जैन ने मालवीय नगर संस्था के अध्यक्ष विशंभर खंडेलवाल से परामर्श के उपरांत घोषणा की कि यह सम्मेलन जयपुर के मालवीय नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य भवन में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन ठाकुर जी के सामूहिक पूजन के पश्चात युवक-युवतियों व अभिभावकों के व्यक्तिगत समूह परिचय और लंच के बाद प्रत्याशियों के वन-टू-वन क्लोज सेशन के साथ संपन्न होगा। व्यक्तिगत चर्चाओं के लिए मालवीय नगर भवन में 16 कक्ष उपलब्ध रहेंगे।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक को विभिन्न क्षेत्रीय संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों ने संबोधित किया। इनमें प्रमुख रूप से ताराचंद कानूनगो, ज्ञानचंद खंडेलवाल, एडवोकेट दीनदयाल खंडेलवाल, सतीश खंडेलवाल, एडवोकेट गोविंद खंडेलवाल, संदीप सेठी, रामचंद्र पितलिया, महेश गुप्ता, शुकदेव गुप्ता, अनुराग खंडेलवाल, दीनदयाल नाटाणी, डॉ. अशोक खंडेलवाल, कृष्णावतार बाजगान, महेश ताम्बी, विशंभर खंडेलवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन कानूनगो, दीपक ताम्बी, सुशीला खंडेलवाल, कैलाश खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल, शंकर टोड़वाल, अमित गुप्ता, श्रीकिशन कुलवाल, कृष्णावतार बाजरगान और रामेंद्र मेहरवाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button