गपशप

नई दिल्ली में आईसीएसआई अध्यक्ष से मिले आईसीएआई उज्जैन शाखा के पदाधिकारी

प्रोफेशनल संस्थाओं के बीच सहयोग और संयुक्त गतिविधियों के आयोजन पर हुई सकारात्मक चर्चा

उज्जैन। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ आईसीएआई की उज्जैन शाखा की प्रबंध समिति के सदस्यों ने नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के अध्यक्ष सीएस पवन चांडक से सौजन्य भेंट की।
संयुक्त सेमिनार और ज्ञान साझा करने पर विमर्श
इस अवसर पर शाखा प्रतिनिधियों ने प्रोफेशनल संस्थाओं के बीच आपसी सहयोग, ज्ञान साझा करने तथा भविष्य में संयुक्त रूप से सेमिनार एवं अन्य प्रोफेशनल गतिविधियों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान दोनों संस्थाओं के बीच प्रोफेशनल विकास को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक संवाद हुआ।
उज्जैन शाखा के कार्यों की हुई सराहना
आईसीएसआई अध्यक्ष सीएस पवन चांडक ने उज्जैन शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने प्रोफेशनल संस्थाओं के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Back to top button