समाज संसार

सिंधु जागृत समाज का भव्य सिंधु मेला कल, अंतरराष्ट्रीय गायक जतिन उदासी बांधेंगे समां

सिंधी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद

उज्जैन। चेटीचंड महापर्व के उपलक्ष्य में सिंधु जागृत समाज के तत्वावधान में रविवार, 22 मार्च को भव्य ‘सिंधु मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गायक जतिन उदासी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। जतिन उदासी देश-विदेश के अनेक मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। युवाओं, बुजुर्गों एवं मातृशक्ति में उनके भजनों को लेकर विशेष उत्साह देखा जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव और महापौर मुकेश टटवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात समाजजनों के लिए सिंधी व्यंजनों के स्टॉल, फूड जोन और भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजन में इनकी है प्रमुख भागीदारी
जानकारी देते हुए गोपाल बलवानी ने बताया कि यह भव्य आयोजन मुख्य संयोजक महेश परयानी के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। आयोजन समिति में अध्यक्ष प्रताप रोहरा, सचिव महेश गंगवानी, रमेश राजपाल, रमेश समदानी, दौलत खेमचंदानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, रमेश गजरानी, ॐ आहूजा, हॉटचंद सेठिया, जवाहर कोटवानी, वीर कुमार मामनानी, दीपक ज्ञानचंदानी, दीपक बेलानी, अजय रोहरा, जवाहर सनमुखानी, लोकेश आडवानी, ललित लुल्ला, जीतू सेठिया, किशोर मुलानी, कपिल बाशानी, कमल शाहलानी, पंकज कृष्णानी, सौरभ बेलानी, सोनू वासवानी, नितिन वासवानी, मितेश जेठवानी, जितेंद्र भाटिया, किशोर चंदनानी, सोनू खत्री, अशोक राजवानी, रवि वासवानी, वेद प्रकाश आडवाणी एवं पवन खूबानी शामिल हैं।
मातृशक्ति से पुष्पा कोटवानी, स्वाति गजरानी, पार्षद दिव्या बलवानी, रिंकू बेलानी और राजकुमारी खेमचन्दानी सहित अनेक समाजजन आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। सिंधु जागृत समाज ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button