ऐतिहासिक सिंधु मेले में उमड़ा जनसमूह, जतिन उदासी के भजनों पर झूमा उज्जैन
सिंधु जागृत समाज का सबसे विशाल आयोजन; बर्फ के शिवलिंग और भगवान झूलेलाल का मंदिर रहा आकर्षण का केंद्र

उज्जैन। सिंधु जागृत समाज उज्जैन द्वारा 22 मार्च 2026 को अथर्व होटल में ‘सिटीजन महापर्व’ के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सिंधु मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया। यह आयोजन संस्था के इतिहास में अब तक का सबसे विशाल और सर्वाधिक जनसमूह वाला कार्यक्रम सिद्ध हुआ।
अंतरराष्ट्रीय गायक ने बांधा समां, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक जतिन उदासी रहे। उन्होंने अपने मधुर भजनों और सिंधी गीतों की शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पांडाल झूम उठा। युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति ने भक्ति रस में डूबकर इस सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया। मेले में विशेष आकर्षण के रूप में बर्फ से निर्मित शिवलिंग की मनमोहक झांकी और भगवान झूलेलाल जी के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था, जो पूरे समय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
अतिथियों ने की समाज की एकजुटता की सराहना
इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य सूत्रधार एवं कार्यक्रम संयोजक महेश परयानी रहे। भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कलावती यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक समर्पण को बेहद प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के मंच का सफल संचालन हर्षिता धनवानी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को भव्य रूप देने में सिंधु जागृत समाज के अध्यक्ष प्रताप रोहरा और सचिव महेश गंगवानी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें प्रमुख रूप से रमेश राजपाल, रमेश समदानी, दौलत खेमचंदानी, मोहन वासवानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, रमेश गजरानी, होतचंद सेठिया, जवाहर कोटवानी, दीपक बेलानी, सुनील खत्री, दिलीप धनवानी, संजय लालवानी, दीपक ज्ञानचंदानी, अजय रोहरा, जवाहर सनमुखानी, दीपक राजवानी, ओम आहूजा, वीर कुमार मामनानी, मुकेश सेवा रामानी, लोकेश आडवानी, ललित लुल्ला, जीतू सेठिया, विनोद लल्ला, विजय भागचंदानी, किशोर मुलानी, कपिल बाशानी, कमल शाहलानी, पंकज कृष्णानी, सौरभ बेलानी, सोनू वासवानी, नितिन वासवानी, मितेश जेठवानी, जितेंद्र भाटिया, किशोर चंदनानी, सोनू खत्री, अशोक राजवानी, रवि गंगवानी, रवि वासवानी, वेद प्रकाश आडवाणी और पवन खूबानी शामिल रहे।
मातृशक्ति और सेवादारों का विशेष योगदान
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मातृशक्ति की ओर से पुष्पा कोटवानी, स्वाति गजरानी, दिव्या बलवानी, रिंकू बेलानी, राजकुमारी खेमचन्दानी, नीलम खत्री, भारती सम्मुखनी, दीपा वासवानी और नेहा मोटवानी का विशेष योगदान रहा। वहीं मुख्य सेवादार के रूप में नरेंद्र सबनानी, जेठानंद जयसिंघानी, महेश चांदवानी और विशाल चंदनानी ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था इंदिरा नगर पंचायत और सिन्धी भाई बंध पंचायत द्वारा की गई।



