समाज संसार

महाराष्ट्र समाज के राम मंदिर में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव

श्रीमती अर्चना आपटे तिवारी और समूह ने दी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति

उज्जैन। राम नवमी के पावन पर्व पर महाराष्ट्र समाज के राम मंदिर में राम जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना आपटे तिवारी और उनके समूह द्वारा भगवान श्रीराम को समर्पित सुंदर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई।


आयोजन में महाराष्ट्र समाज उज्जैन के अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगावकर, कोषाध्यक्ष रवींद्र मुळे, सहसचिव मिलिंद पन्हाळकर, कार्यकारिणी सदस्य निलेश नेवाळकर, अभय आरोंदेकर, नरेंद्र पांडे, उदय सोले, निलेश फडणीस, लाभेश जोशी और चंद्रकांत फटाले उपस्थित थे। साथ ही श्री एवं श्रीमती दिनेश ठाकरे, श्री एवं श्रीमती धनंजय पटवर्धन, श्री एवं श्रीमती राजेश सोहनी, श्रीमती जोशी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट पुजारी केकरे और पैठणी द्वारा की गई। कार्यक्रम की यह जानकारी आयोजन के संयोजक व समाज कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप जोग ने दी।

Related Articles

Back to top button