गपशप

महाशक्ति का सामना कर शांति का संदेश देता नाटक “हड्डी” का मंचन

कालिदास अकादमी में सिंधु प्रवाह अकादमी की 19 दिवसीय नवांकुर नाट्य-नृत्य कार्यशाला का समापन, बाल कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उज्जैन। बच्चों में रंगकर्म के संस्कार रोपित करने के उद्देश्य से सिंधु प्रवाह अकादमी द्वारा कालिदास अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल में रविवार को सुप्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत रचित नाटक ‘हड्डी’ और विभिन्न आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन अकादमी की 19 दिवसीय नवांकुर नाट्य-नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर हुआ।
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता रूप पमनानी, कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे, मालवी बोली के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया और वरिष्ठ शिक्षाविद् चिमनदास लखानी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष कुमार किशन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि संचालन और आभार प्रदर्शन संस्था उपाध्यक्ष डॉ. पल्लवी किशन ने किया।
संस्था के कोषाध्यक्ष राजकुमार परसवानी ने बताया कि 11 से 29 मार्च तक आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला में नाटक का प्रशिक्षण कुमार किशन और नृत्य का प्रशिक्षण डॉ. पल्लवी किशन द्वारा दिया गया। मंच संयोजन विजय भागचंदानी का रहा। इस अवसर पर संस्कार भारती के जिला महामंत्री संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष माया बधेका, सुंदरलाल मालवीय, रवींद्र देवलेकर, शीला व्यास, नरेंद्र सबनानी और सुदर्शन आयाचित सहित शहर के कई वरिष्ठ कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इन बाल कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
नाटक में बिल्ला की भूमिका शांतनु भागचंदानी, परी की परिधि उत्तमानी और बड़े चूहे की भूमिका कुणाल खत्री ने निभाई। अन्य चूहों के किरदार में स्तुति खत्री, चिराग सामदानी, चिराग तोलानी, देवेशी चौहान, यशस्वी लुधरानी, तृषा गंगवानी, दक्ष उत्तमानी, रिया तारवानी, अनमोल जयसिंघानी, हिमांशी राठौर, आर्ना परचानी, मोही थारवानी और अबीर राठौर ने शानदार अभिनय किया। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों के अंतर्गत कुमारी काश्वी नागर ने शिव स्तुति, कुमारी रिद्धिमा खंडेलवाल ने तराना (उप शास्त्रीय कथक) और कुमारी ईशान्वी राठौर ने चतुरंग (उप शास्त्रीय कथक) पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही राजस्थानी लोकनृत्य में रोशिता सोनी, जान्हवी चांडक, आद्या जोशी, सान्वी सोनी, हिया रामानी, ध्रिति रावल, रवि पंड्या, आर्या ललावत, ज्योत्सना, चाहत कश्यप, मानवी सोनी, भारवी वर्मा, आद्या पापोला, कीरत, हृदन्या अग्रवाल, दृष्टि अग्रवाल और भव्या पमनानी ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

Related Articles

Back to top button