‘उत्कर्ष’ में सेवा कार्यों के लिए 23 क्लब के साथ उज्जैन के 9 रत्न सम्मानित
महाकवि कालिदास के प्रसंगों से बताई उज्जयिनी की महत्ता, नवाचार के लिए विक्रम विश्वविद्यालय को मिला सम्मान

उज्जैन। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2 के रीजन-1 की कॉन्फ्रेंस ‘उत्कर्ष’ अपार सफलताओं के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन एस.पी. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने सेवा गतिविधियों के लिए रीजन के 23 क्लबों को सम्मानित किया। उनके इस पारदर्शी निर्णय की उपस्थित सभी लायन सदस्यों ने सराहना की।
डिस्ट्रिक्ट पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में लायंस इंटरनेशनल के एरिया लीडर लायन एमजेएफ श्रवण कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों में प्रमुख महाकवि कालिदास का स्मरण किया। उनकी रचनाओं से ओतप्रोत उद्बोधन के माध्यम से श्रवण कुमार ने उज्जयिनी की महत्ता और सेवा कार्यों से उसकी संबद्धता को प्रकट किया, जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा। कार्यक्रम में गेट एरिया लीडर लायन एमजेएफ कुलभूषण मित्तल की गरिमामय उपस्थिति और संबोधन ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बना दिया।
इस कॉन्फ्रेंस की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि शहर के 9 रत्नों का सम्मान रहा। इन सभी का चयन उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के आधार पर किया गया। इसी क्रम में नवाचार के लिए सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से यह पुरस्कार कुलपति डॉ. अर्पण भारद्वाज ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नर लायन एमजेएफ प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित थे। साथ ही वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय, अस्वस्थता के बावजूद द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पंकज मारु और एरिया लीडर एमजेएफ कुलभूषण मित्तल की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह का शुभारंभ लियो यश वर्मा द्वारा गाए गए राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन संजय ज्ञानी ने किया। स्वागत भाषण एमजेएफ को. संजय मित्तल ने दिया तथा आभार लायन एमजेएफ सचिव एस.पी. पेंचारिया ने माना। इस अवसर पर लायन शैलेन्द्र रावल, लायन डॉ. गौतम शर्मा, एमजेएफ लायन धर्मेन्द्र सर्राफ और लायंस ऑफ उज्जैन के लायन नरेन्द्र खण्डेलवाल सहित अन्य लायन साथियों की विशेष सहभागिता रही।



