53वें ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ में हास्य अभिनेता राकेश बेदी और प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि मचाएंगे धूम
अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर आज ठहाकों से गूंजेगी उज्जयिनी

कालिदास अकादमी में हास्य की महफिल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, कई हस्तियों का होगा सम्मान
उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर आज 1 अप्रैल को कालिदास अकादमी में 53वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ के रूप में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में फिल्म ‘धुरंधर-2’ फेम व प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही देश के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम दर्शकों के लिए रात 8 बजे से पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा और स्वागताध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री ने बताया कि इस वर्ष का सम्मेलन प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा की स्मृति को समर्पित है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा करेंगे। टेपा अतिथि के रूप में आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट आदिश सी अगरवाला, बैरवा समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट, समाजसेवी नरेश शर्मा, सीए कमलेश धनोतिया, मुख्य वन संरक्षक प्रफुल्ल फुलजेले और मप्र औद्योगिक विकास निगम के निदेशक राजेश राठौर को आमंत्रित किया गया है।
विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का होगा टेपा सम्मान
सम्मेलन में अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 53वें टेपा सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी को राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान, कवि सुभाष काबरा को पं. सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान, हास्य कवि शंभू शिखर को सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान, कवयित्री प्रिया खुशबू को रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान, कवि एकेश पार्थ को स्व. रणछोड़सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान और प्रसिद्ध हास्य कवि लोकेश जडिया को स्व. किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी तरह प्रसिद्ध मालवी कवि राहुल शर्मा को गणेश चिन्तामण शास्त्री पंडा नाहरवाला स्मृति टेपा सम्मान, पॉडकास्टर अवनी कोठारी को स्व. आरक्षक आशा बैस स्मृति टेपा सम्मान, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट डॉ. आदिश सी अगरवाला को कानूनविद स्व. बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान, वृक्ष मित्र समिति के अध्यक्ष अशोक भातखंडे को स्व. अशोक ब्रजलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान, समाजसेवी नरेश शर्मा को स्व. शकुंतला मोहनलाल शर्मा स्मृति टेपा सम्मान तथा प्रख्यात चित्रकार डॉ. अभिषेक सिंह तोमर को मानव कला संकेत टेपा सम्मान से नवाजा जाएगा।
पत्रकारिता सम्मान
मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रिका के संपादक नितिन चावड़ा को पत्रकार मानसिंह बैस स्मृति सम्मान, आईएनएच के राहुल यादव को स्व. सत्यनारायण गोयल स्मृति सम्मान, नवभारत के भूपेंद्र भूतड़ा को एडवोकेट ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति सम्मान और दैनिक भास्कर के राजेश पांचाल को स्व. कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कवि सम्मेलन में गूंजेंगे हास्य के स्वर
टेपा टॉप कवि सम्मेलन में मधुबनी बिहार के शंभू शिखर, मुंबई के सुभाष काबरा, जयपुर के एकेश पार्थ, कन्नौद की प्रिया खुशबु, धार के लोकेश जडिया और मालवी कवि पं. राहुल शर्मा काव्य पाठ करेंगे। सम्मेलन के सूत्रधार दिनेश दिग्गज और अशोक भाटी होंगे, जबकि सहयोगी कुलदीप रंगीला, सुरेन्द्र सर्किट और प्रेमशीला श्रीवास्तव रहेंगे।
टेपा रपट और चिल्मी मुकदमों का रहेगा दौर
आयोजन में टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन और टेपा चिल्मी मुकदमे चलेंगे। अतिथियों को पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अब्दूल गयूर की होगी। टेपा स्वागत नृत्य डॉ. हरीश पोद्दार प्रस्तुत करेंगे और ध्वनि संयोजन फेमस रेडियो का रहेगा।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी प्रबंध व स्वागत समिति
कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा के दौरान डॉ. हरीशकुमार सिंह और शिवा खत्री उपस्थित थे। प्रबंध समिति में दीपक शर्मा, अविनाश गुप्ता, विशाल हाड़ा, मंजीत सिंह, संचित शर्मा, सुमेध सिंह शर्मा, आशीष उपाध्याय, दीनदयाल बडोदिया, राजू भार्गव, नीलेश योगी, धर्मेन्द्र ठाकुर, मनेन्द्रसिंह सिकरवार, जगदीश ललावत, गोविन्द गुरू, प्रतीक जैन, संजय तोमर, अब्दुल हाई, राबिन चैपडा, परेश नीमा, सुरेन्द्रसिंह, अनिल कुरेल, विशाल चैरसिया, शिवेन्द्रसिंह, अभिषेक निगम, विश्वेन्द्र सिंह, तरूण अग्रवाल, डॉ. सादिक मन्सूरी, आभास उपाध्याय और भगवान सिंह आंजना शामिल हैं। वहीं, स्वागत समिति में पं. योगेश शर्मा, सुमित नारंग, मुकेश जोशी, आशीष शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, कुलभूषण जुनेजा, अतुल जैन, धीरज जैन, अफसर पटेल और डॉ. महेन्द्र यादव व्यवस्थाएं संभालेंगे।



