गपशप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कलाकारों ने दी शिव भजन की शानदार प्रस्तुति
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या, मुख्यमंत्री ने किया कलाकारों का सम्मान

उज्जैन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ज्वलंत शर्मा और अमित शर्मा ने शिव भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कलाकारों का सम्मान भी किया गया।
कपिल यादें के निर्देशन में आयोजित इस संगीत संध्या में ज्वलंत शर्मा और अमित शर्मा ने ‘डमक डमक डम डमरू बाजे महादेव के हाथ’ भजन गाया। भजनों की इस प्रस्तुति में मुख्यमंत्री ने भी गायकों का साथ दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के विशेष आग्रह पर दोनों कलाकारों ने ‘यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी’ गीत की सुमधुर प्रस्तुति भी दी।



