समाज संसार
उज्जैन में जल्द बनेगा श्री राम लोक, भूमि का चयन पूरा
मुंबई के फिल्म निर्माता काशीनाथ कुमार ने अलख उज्जयिनी के गरबा मंच से की घोषणा

उज्जैन। शहर में शीघ्र ही श्री राम लोक की स्थापना की जाएगी। इसके निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का चयन कर लिया गया है। यह अहम घोषणा मुंबई से आए फिल्म प्रोड्यूसर काशीनाथ कुमार ने मंगलवार को संस्था अलख उज्जयिनी द्वारा आयोजित गरबा आराधना के मंच से की।
मंगलवार को गरबा आराधना की आरती में मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, दौलतगंज मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी और विक्रमादित्य मंडल अध्यक्ष विक्रम ठाकुर शामिल हुए। इनके साथ ही एमआईसी सदस्य योगेश्वरी राठौर, रजत मेहता, पार्षद एवं झोन अध्यक्ष सत्यनारायण चौहान, पुरुषोत्तम मालवीय, मांगीलाल कड़ेल और राखी कड़ेल ने भी आरती में हिस्सा लिया।
आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष आनंद सिंह खींची, हरीश सोलंकी और पंडित अजय शंकर तिवारी ने किया।



