नेतृत्व शिविर में उज्जैन का प्रतिनिधित्व कर लौटे एनएसएस स्वयंसेवकों का अभिनंदन
माधव विज्ञान महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, रूपा सोलंकी रहीं कोर टीम सदस्य

उज्जैन. सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की ओर से आयोजित सात दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व किया। शिविर सफलतापूर्वक पूरा कर महाविद्यालय लौटने पर सभी स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
शिविर में महाविद्यालय की स्वयंसेविका रूपा सोलंकी ने कोर टीम सदस्य के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई। वहीं स्वयंसेवक सुदीप धाकड़, हिमांशी मुनिया, तनु देवतवाल, कृष्णा मुजाल्द और बाबू गरवाल ने सक्रिय भागीदारी की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरीश व्यास, एनएसएस जिला संगठक डॉ. प्रदीप लाखरे और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आयुषी पालीवाल ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नेतृत्व प्रशिक्षण, बौद्धिक सत्र, शारीरिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन अनुभवों से स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई।



