उज्जैन के महाराष्ट्र समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की गुड़ी
मराठी साहित्य अकादमी के आयोजन में उज्जैन से पहुंचे समाजजनों ने किया मुख्यमंत्री अभिनंदन

मिलिंद पन्हालकर ने मुख्यमंत्री के साथ के 16 वर्ष पूर्व लिये फोटो पर लिये आटोग्राफ
उज्जैन। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मराठी साहित्य अकादमी द्वारा गुड़ी भेंट एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में शामिल होने के लिए उज्जैन से महाराष्ट्र समाज का प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से भोपाल पहुंचा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुड़ी भेंट की।
इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के मिलिंद पन्हालकर ने मुख्यमंत्री के साथ के शाही सवारी 6 सितंबर 2010 के 16 वर्ष पुराने फोटो के साथ ही अन्य छायाचित्रों पर डाॅ. मोहन यादव के आॅटोग्राफ लिये। उज्जैन से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुळे, विवेक जोशी, रविंद्र मुळे, मिलिंद पन्हालकर, प्रदीप जोग, यशवंत तिळगुडकर, मनोज कार्लेकर, संदीप वीपट, परेश कुलकर्णी, आलोक मोडे, राजेश फाटक, सुनीता मुळे, डॉ. नेत्रा रावणकर, अशोक रावणकर, प्रमोद पावडे, भारती पावडे, रोशनी पाटील, राजू निंबाळकर, राजहंस गायकवाड, तुषार मुजुमदार, संजय दिवटे, उल्लास लेले आदि शामिल रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 प्रतिष्ठित संस्थाओं से प्राप्त गुड़ी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व देशभर में अलग-अलग नामों और स्वरूपों में मनाया जाता है, लेकिन इसकी भावना और चेतना एक ही है। इसी पर्व के साथ हम भारतीयों का नववर्ष आरंभ होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्रीयन समाज की संस्थाओं, पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में क्रियाशील समाजसेवियों का सम्मान किया। यह जानकारी मिलिंद पन्हालकर ने दी।



