समाज संसार

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर महानंदा नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे समाजजन

भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल से सुबह 8.30 बजे शुरू होगी यात्रा, विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर वापस यहीं होगा समापन

उज्जैन। हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के स्वागत के लिए ए-14/14 एमआईजी महानंदा नगर स्थित महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल (महानंदा नगर और परिसर) द्वारा गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष दीपक तारे एवं सचिव दीपक मेंदालकर ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल 1 उत्तरा भाद्रपदा, भारतीय शक 1948 के पावन अवसर पर यह शोभायात्रा सुबह 8.30 बजे निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का मार्ग भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल से प्रारंभ होगा। यहां से यह हनुमान मंदिर ए-सेक्टर, कॉम्प्लेक्स, ए.बी.सी. चौराहा, महाशक्ति नगर, सी-सेक्टर, बी-सेक्टर और कम्युनिटी हॉल होते हुए वापस भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
मंडल की समस्त कार्यकारिणी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस शोभायात्रा में सहभागी बनें और नववर्ष का उल्लास के साथ स्वागत करें।

Related Articles

Back to top button