समाज संसार

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ जितेंद्र लीला गणेश शर्मा का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मान

राष्ट्रपति भवन से 26 जनवरी को आतिथ्य ग्रहण करने का मिला था आमंत्रण

उज्जैन के डॉ. जितेंद्र लीला गणेश शर्मा को 2018 में रक्त विकार हीमोफीलिया श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इन्हें 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन से आतिथ्य ग्रहण करने के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ, जिसके अंतर्गत परेड ग्राउंड पर विशेष व्यवस्था व राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्मान चिन्ह शॉल ग्रहण कर अतिथ्य ग्रहण किया।
डॉ. जितेंद्र शर्मा अपने शारीरिक कठिनाइयों के चलते समाज में कईं कार्यों में प्रेरणादाई योगदान प्रदान कर रहे हैं- जैसे उज्जैन जिला अस्पताल में हीमोफीलिया/ थैलेसीमिया वार्ड की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका, असाध्य रोगों में पीड़ित मरीजों को उपचार परामर्श व सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवं इनके मार्गदर्शन से विभिन्न संस्थाओं में आजीविका प्राप्त करने के लिए लगभग 50 लोग व उनके परिवारों को लाभ मिला है। उनकी शिक्षा में उन्होंने दो विषयों में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की व प्रबंधन विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त की है तथा 18 वर्षों से निरंतर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसमें कार्यरत रहते आपने कोविड महामारी के दौरान पीएमजेजेबीवाय के लगभग 200 मृत्यु दावों का निपटान कर पीड़ित परिवारों को राहत राशि दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अपनी शिक्षा व अपने कार्यों द्वारा निरंतर गतिमान यह व्यक्ति आज न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज का भी नाम परचम पर लहरा रहा है, समाज ऐसी प्रतिभाओं का हर युग में कृतज्ञ रहेगा जो शब्दों से दिशाओं को पलटने की शक्ति रखते हैं।

Related Articles

Back to top button