समाज संसार

होली मिलन समारोह में भजनों पर झूमा श्री चिड़ार समाज

समाजजनों को गुलाल का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

उज्जैन। श्री चिड़ार समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजजनों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भजनों की धुन पर समाजजन जमकर झूमे।
कार्यक्रम संयोजक मोहन चंदेल एवं सन्नी गोईया के अनुसार समाज संरक्षक पुरषोत्तम मगरे एवं भगवानदास ब्राह्मनिया के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ प्रेमनारायण बरहा, शैलेंद्र हनुमन्तैया, कमलेश धंधेरे, प्रदीप गोईया, प्रशांतजी, शिवदयाल बेलिया, हरिशचंद्र आठिया, नारायण आठिया, संदीप हनुमन्तैया, ओमप्रकाश ब्राह्मनिया, सचिन मगरे, डाॅ. राकेश शेरा, ज्योति गेहलोत, भगवानदास हनुमन्तैया, निहालसिंह, बंटी गेहलोत, मोहनलाल आठिया, गौतमप्रसाद चंदेल, रामचंद्र आठिया, प्रहलाद आठिया, संजय प्रसाद हनुमन्तैया, मूलचंद सोनी, दीपक गेहलोत सहित समस्त समाजजनों का सहयोग प्राप्त हुआ। समारोह में समस्त समाजजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button