समाज संसार
अग्रवाल आराध्या क्लब ने धूमधाम से मनाया गणगौर का सिंजारा, बबीता बनीं सिंजारा क्वीन
आयुष्मान गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी, टैटू आर्ट और रंगारंग खेलों में लिया हिस्सा

उज्जैन। अग्रवाल आराध्या क्लब द्वारा आयुष्मान गार्डन में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में सिंजारा महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष मीना गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में मेहंदी रचाई और टैटू आर्ट करवाया।
कार्यक्रम के दौरान सिंजारा सजाओ, दोहे सुनाओ और विभिन्न रंगारंग खेलों का आयोजन भी किया गया। इन मनोरंजक गतिविधियों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शानदार आकर्षण और प्रदर्शन के आधार पर बबीता अग्रवाल को सिंजारा क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल और रोचक बनाने में सोनाली, आकांक्षा, पलक, आशिता, रितु और ममता अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस शानदार आयोजन के लिए पूरी आराध्या क्लब टीम के प्रयासों की सराहना की।



