समाज संसार
आर्य समाज मंदिर के स्थापना दिवस पर समारोह, समाजसेवी किशोर भाटी सम्मानित
सदानंद त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि, राजेंद्र व्यास ने की अध्यक्षता; शहर के कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल

उज्जैन। स्थानीय आर्य समाज मंदिर का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में माली समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, स्वामी दयानंद वाचनालय के संस्थापक सचिव और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किशोर कुमार भाटी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सदानंद त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र व्यास ने की। समारोह के दौरान आर्य समाज के प्रधान ललित नागर, सुखदेव व्यास और मंत्री भरत आर्य को भी सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय आयोजन में जितेंद्र बत्रा, शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराते, खेल शिक्षक अनिल निकम, ओमप्रकाश यादव, विजय शर्मा, नन्दकिशोर टांडा, परमानंद शर्मा और भूपेंद्र भूतडा विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन की जानकारी आर्य समाज मंदिर के मंत्री भरत आर्य ने दी।



