समाज संसार
जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए शनिवार से चलेगा नेकी का वाहन
रात 11 बजे एटलस चौराहे से होगा शुभारंभ, पं. अटल बिहारी वाजपेयी और यासिर अराफात की स्मृति में होगी शुरुआत

उज्जैन. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए नेकी का वाहन चलाया जाएगा। उप संयोजक नासिर मंसूरी और उपाध्यक्ष सादिक मंसूरी ने बताया कि नेकी के वाहन का शुभारंभ शनिवार, 28 नवंबर को रात 11 बजे एटलस चौराहे से किया जाएगा।
सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और संयोजक हाजी इस्माइल रंगवाला ने बताया कि यह वाहन प्रत्येक शनिवार शहर के विभिन्न चौराहों से चलाया जाएगा। हर सप्ताह दो महान शख्सियतों के नाम से इसका संचालन होगा। इस सप्ताह भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी और फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष यासिर अराफात की स्मृति में वाहन चलाया जाएगा। यह जानकारी सैयद उस्मान हसन और चेतन ठक्कर ने दी।



