गपशप

समाजसेवी भूरु शेख़ और अब्दुल हाशिम मंसूरी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

मुशायरा कमेटी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया सम्मान, शहर के कई गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

उज्जैन। शहर के समाजसेवी और उभरते युवा चेहरे जज़्बा सदस्य भूरु शेख़ तथा अब्दुल हाशिम मंसूरी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। उज्जैन मुशायरा कमेटी के कन्वीनर शकील सिद्दीक़ी पटवारी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद ज़फ़र सिद्दीक़ी के कार्यालय पर यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें दोनों शख्सियतों का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित योगेश व्यास, उज्जैन नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय, जज़्बा सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष सरफ़राज़ कुरैशी, तोपखाना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष फ़ारुक़ पहलवान, सीरतुन्नबी कमेटी के सदर फहीम सिकंदर और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जब्बार शेख विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पत्रकार शादाब लाला, पत्रकार आरिफ़ ख़ान तराना, पत्रकार रशीद ख़ान, अल्फाबेट अकादमी के संचालक नईम ख़ान, गजेन्द्र शर्मा, कल्लू बाबा, एडवोकेट शाहिद सिद्दीकी, इरफ़ान राइन, पूर्व पार्षद ज़फ़र सिद्दीक़ी, इरफ़ान उल्लाह, राग़िब हाशमी, एडवोकेट ज़ाहिद नूर ख़ान, ज़हूर लाला, सोहेल कुरैशी, वहीद कोटवी, नसीम अली पीरजी, हारुन नागौरी, फ़ैज़ जाफ़री, डॉ राजू नागौरी, ज़ाकिर मंसूरी, क़ादर भाई ठेकेदार, बबलू भाई, शाकिर बोस, रफ़ीक़ भाईजान, सलीम भाई, गुड्डू भाई कबाड़ी, ज़ाकिर भाई, पप्पू नेता और क़दीर भाई सहित शहर के कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button