सेहतनामा

महाकाल की नगरी में ‘रक्तक्रांति’: देश के 5 शतकवीर रक्तदानियों ने चरक अस्पताल में किया रक्तदान

मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान अभियान के तहत हिमाचल, हरियाणा, गुजरात और इंदौर से आए रक्तदाताओं का हुआ संगम

उज्जैन। विगत शनिवार को उज्जैन के चरक अस्पताल में ‘मिशन रक्तक्रांति हिंदुस्तान अभियान’ के तहत देशभर से आए पांच शतकवीर रक्तदानियों ने रक्तदान कर जागरूकता का संदेश दिया।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे रक्तदाता
रक्तक्रांति की मशाल लेकर क्षिप्रा के पावन तट और बाबा महाकाल की नगरी में पहुंचे इन पांच रक्तदानियों में हिमाचल प्रदेश से नरेश शर्मा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से संजीव मेहता, गुजरात के बड़ौदा से महेंद्र रक्तदानी, इंदौर से दीपक विभाकर नाईक और अहमदाबाद से एकमात्र महिला रक्तदाता वैशाली पंड्या शामिल थीं। इन सभी ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर इस अभियान को गति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि ये सभी शतकवीर रक्तदानी हैं।
चिकित्सकों ने किया सम्मान
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संगीता पल्सानिया, डॉ. संगीता गुप्ता एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी पांचों शतकवीर रक्तदानियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान डॉ. राजश्री जोशी एवं राजेंद्र जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button