गपशप
मीरा माधव मंदिर प्रांगण में उल्लास के साथ मना रंग पंचमी और होली मिलन समारोह
राहुल और यशवंत दरबार मित्र मंडल का आयोजन, पहली बार हुआ महोत्सव

उज्जैन। मक्सी रोड पंवासा स्थित मीरा माधव मंदिर प्रांगण में राहुल दरबार एवं यशवंत दरबार मित्र मंडल द्वारा रंग पंचमी महोत्सव और होली मिलन समारोह का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी और मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राहुल दरबार और यशवंत दरबार ने बताया कि मित्र मंडल द्वारा वर्ष भर कई धार्मिक और सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष पहली बार आनंद सिंह खींची के मार्गदर्शन में यह रंग पंचमी महोत्सव मनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राहुल दरबार, यशवंत दरबार, बंटी कलोदीया, संजय पंवार, अशोक डाबी, महेश परमार, सलीम शाह और गजेंद्र देशमुख का विशेष सहयोग रहा।



