समाज संसार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उज्जैन की समीक्षा नवीन व्यास ‘मां अहिल्या गौरव अलंकरण’ से सम्मानित

इंदौर में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में उद्यमिता व समाज सेवा के लिए मिला सम्मान

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर के कीमती गार्डन में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में उज्जैन के सिंहपुरी निवासी समीक्षा नवीन व्यास को उद्यमिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘मां अहिल्या गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया गया, जिससे उज्जैन शहर गौरवान्वित हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्मवीर वीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट और अनंत सेवा न्यास, इंदौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

​समीक्षा नवीन व्यास अपनी समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय ब्राह्मण आध्यात्मिक और रोजगार ब्राह्मण महिला इकाई की महामंत्री तथा विश्व ब्राह्मण महिला समाज संघ की नगर अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button