समाज संसार

शाही अंदाज में निकला माता का बाना, राजसी परिधानों में थिरकीं महिलाएं

विश्व ब्राह्मण समाज संघ और अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

उज्जैन। विश्व ब्राह्मण समाज संघ महिला प्रकोष्ठ उज्जैन एवं अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद् मुंबई महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गणगौर माता का बाना निकाला गया। अवंतिपुरा स्थित चारभुजा मंदिर से प्रारंभ हुआ यह चल समारोह शाही अंदाज में बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में विश्व ब्राह्मण समाज संघ की राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री महंत, राष्ट्रीय महासचिव रत्ना शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमलता बैरागी, उपाध्यक्ष दुर्गा बैरागी, महासचिव विमला बैरागी, सचिव प्रमिला निर्मोही, सहसचिव गायत्री बैरागी, संगठन मंत्री कला बैरागी, उपाध्यक्ष प्रमिला बैरागी, सचिव प्रीति बैरागी, सहसचिव वंदना राजेश बैरागी, पूजा बैरागी, प्रिया बैरागी, आशा वैष्णव, वंदना वेदप्रकाश बैरागी, करुणा बैरागी, सीमा कुलदीप वैष्णव, सुनीता बैरागी, सीमा बैरागी, प्रीत वैष्णव, प्रियांशी अग्रावत एवं तनिष्का वैष्णव उपस्थित रहीं। साथ ही विश्व ब्राह्मण समाज संघ की नगर अध्यक्ष समीक्षा व्यास, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, उपाध्यक्ष मीना उपाध्याय, सचिव प्रिया व्यास, उपाध्यक्ष प्रिती शर्मा, संगठन मंत्री जया शर्मा, सचिव दिप्ती त्रिवेदी, विभा शर्मा, दीपा खटके, रेखा पाठक, सुधा शर्मा एवं मनोरमा श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम
भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण त्योहार पर महिलाओं ने माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सोलह श्रृंगार और राजसी परिधानों में नजर आईं।

Related Articles

Back to top button