‘समकालीन व्यंग्य के समक्ष चुनौतियाँ’ विषय पर विमर्श और व्यंग्य पाठ 21 मार्च को
साहित्य अकादमी और प्रेमचंद सृजनपीठ का संयुक्त आयोजन, दो सत्रों में प्रदेश के दिग्गज व्यंग्यकार करेंगे शिरकत

उज्जैन। प्रेमचंद सृजनपीठ उज्जैन द्वारा साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के तत्वावधान में विक्रमादित्य शोध पीठ में ‘समकालीन व्यंग्य के समक्ष चुनौतियाँ’ विषय पर विमर्श और व्यंग्य पाठ का आयोजन 21 मार्च शनिवार प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए प्रेमचंद सृजनपीठ उज्जैन के निदेशक मुकेश जोशी ने बताया कि प्रथम सत्र में ‘समकालीन व्यंग्य के समक्ष चुनौतियाँ’ विषय पर विमर्श सत्र की अध्यक्षता प्रख्यात व्यंग्यकार-समीक्षक श्री शशांक दुबे करेंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉ. पिलकेंद्र अरोरा होंगे। मुख्य वक्ता भोपाल के प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री कुमार सुरेश और वरिष्ठ व्यंग्यकार शांतिलाल जैन होंगे।
द्वितीय सत्र में व्यंग्य पाठ में आमंत्रित व्यंग्यकारों में मलय जैन (भोपाल), विजी श्रीवास्तव (भोपाल), ललित उपमन्यु (इंदौर), रमेशचंद्र शर्मा, प्रेमचन्द द्वितीय (बड़नगर), जगदीश ज्वलंत (महिदपुर), आशीष दशोत्तर (रतलाम), राजेन्द्र देवधरे दर्पण और संदीप सृजन सम्मिलित हैं। सूत्रधार डॉ. हरीशकुमार सिंह होंगे।



