प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में पंचांग पूजन व ध्वजारोहण के साथ नव संवत्सर का शुभारंभ
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से विक्रम उत्सव के तहत मना ज्योतिष दिवस, शहर के कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल

उज्जैन। श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह नववर्ष विक्रम संवत् 2073 के प्रथम दिन गुड़ी पड़वा पर विक्रम उत्सव के तहत पंचांग पूजन व ध्वजारोहण कर नव संवत्सर का शुभारंभ किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रेरणा से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन, सम्राट विक्रमादित्य विद्वत परिषद, पूर्ण फाउंडेशन और मंदिर की श्री शिव विष्णु समिति द्वारा संयुक्त रूप से पंचांग का पूजन कर ज्योतिष दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रो. अर्पण भारद्वाज और निर्देशक के रूप में राम तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश कुशवाह, नरेश शर्मा, मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. दिलीप सोनी, रमन सोलंकी, जेएस तोमर, प्रो. डीएस कुमावत, डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, डॉ. शेखर मैदमवार, डॉ. महेंद्र पांड्या, डॉ. हेमंत लोदवाल, दिनेश दिग्गज, डॉ. नेहा, डॉ. अजय शर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा और डॉ. सुशील शर्मा सहित उज्जैन के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



