धर्म-कर्म
प्रभु प्रेमी संघ ने किया पादुका पूजन, मनाया गुरुदेव का प्राकट्य उत्सव
दीपदान और भजन संध्या के साथ हुआ अन्नकूट

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी के अनुयायियों ने प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस और गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया।
संस्था अध्यक्ष अजय पाण्डे ने बताया कि आयोजन के दौरान गुरुदेव की पादुका पूजन, सत्संग, भजन संध्या और दीपदान के कार्यक्रम हुए। शुभारंभ गार्डन में महाआरती के बाद अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत सभी अनुयायियों और सदस्यों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।



