धर्म-कर्म

अंबे माता मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय, अनुष्ठान में हुए 5.50 लाख मंत्र जाप

श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्था का नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

उज्जैन। सावन मास में लिए गए संकल्प के तहत मोहन नगर स्थित अंबे माता मंदिर में ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप का विशाल अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक साथ 5.50 लाख बार ॐ नमः शिवाय का जाप किया।

संस्था के हरि सिंह यादव ने बताया कि सावन मास में नई पीढ़ी को अध्यात्म, संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से यह मंत्र जाप अनुष्ठान किया गया।

इस आयोजन की प्रेरणा वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर व राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्था द्वारा यह धार्मिक आयोजन विगत 11 वर्षों से सतत रूप से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button