सावन मास में महाराष्ट्र समाज ने की सामूहिक मंगलागौरी पूजा
महापूजा में नवविवाहित दंपतियों ने लिया भाग, समाजजनों ने किया स्वागत व सम्मान

उज्जैन। सावन मास के अवसर पर महाराष्ट्र समाज द्वारा सामूहिक मंगलागौरी (अन्नपूर्णा देवी) पूजा का आयोजन किया गया। इस महापूजा में उज्जैन सहित आसपास के शहरों से आए अनेक नवविवाहित दंपतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज की ओर से पूजा में शामिल नवदंपतियों का स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।
सामूहिक मंगलागौरी पूजा विधिवत रूप से दिलीप कोरान्ने, राजेश कोरान्ने, हेमंत पाध्ये, दिनकर तेलंग, स्वप्निल लाखे, भावेश कोरान्ने, गोरांश कोरान्ने, प्रथम कोरान्ने, नारायण काले और अनिरुद्ध पुराणिक द्वारा संपन्न कराई गई। पूजन कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी व भोजन का आयोजन किया गया। समाजजनों ने मंगलागौरी माता से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव विश्वास करहाडकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, कोषाध्यक्ष रविन्द्र वि मुले, मिलिंद पन्हालकर और प्रदीप जोग सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवदंपतियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव विश्वास करहाडकर ने किया और आभार प्रदीप जोग ने माना।



