सेहतनामा

किडनी व डायलिसिस पीड़ितों को मिली राहत की उम्मीद

मस्से और नसों की समस्या से जूझ रहे मरीजों को शिविर में मिल रहा आयुर्वेदिक परामर्श, अगले माह 11 से 16 दिसंबर तक फिर लगेगा शिविर

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। 20 से 24 नवंबर तक चलने वाले शिविर में जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल सुबह 9 से रात 9 बजे तक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। शिविर में एक ही छत के नीचे बिना बताए रोग जानने और संपूर्ण रोगों के समाधान की सुविधा उपलब्ध है।

शिविर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। जानसापुरा निवासी अनवर कुरैशी नाक पर छह महीने से बने बड़े मस्से और दाएं घुटने के दर्द की समस्या लेकर पहुंचे, जहां वैद्य जायसवाल ने बिना सर्जरी मस्सा निकालने और घुटने के दर्द के उपचार का परामर्श दिया। लाल गेट के पास बसंत विहार आनंद नगर निवासी महिला एक साल से पूरे शरीर में झुनझुनी, हाथ-पैर सुन्न होने, अकड़न और रातभर जलन की समस्या लेकर पहुंचीं, जिन्हें आठ दिन में राहत मिलने और तीन से छह माह नियमित दवा लेने की सलाह दी गई। वहीं, बड़नगर तहसील के ग्राम बमनापति निवासी रतन सिंह आंजना वर्ष 2016 से किडनी की समस्या और सप्ताह में दो बार डायलिसिस से परेशान होकर शैलेंद्र गहलोत के माध्यम से शिविर में पहुंचे। उनका क्रिएटिनिन 24 पॉइंट तक पहुंच गया था। वैद्य ने तीन माह में बेहतर परिणाम और डायलिसिस की अवधि बढ़ने की बात कहते हुए नियमित औषधि लेने का परामर्श दिया। इसके अलावा चार दिन से बुखार से पीड़ित बडेरा जी को भी ज्वर उतारने की औषधि दी गई।

पिछले 25 वर्षों से प्राचीन जड़ी-बूटियों से पुराने व असाध्य रोगों का उपचार कर रहे वैद्य जायसवाल के शिविर में बिना सर्जरी मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने की सुविधा है। इसके अलावा मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, थायराइड, लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, साइटिका, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिला रोगों की आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध हैं। बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी दी जा रही हैं। वैद्य जायसवाल ने विशेष रूप से मानसिक रोग, गठिया वात, पुरानी सूजन और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों सहित शहरवासियों, श्रद्धालुओं और महाकाल दर्शनार्थियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

वैद्य जायसवाल आगामी माह 11 से 16 दिसंबर तक एक बार फिर उज्जैन के क्षीरसागर में शिविर लगाएंगे। इसके बाद वे 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेले, 25 दिसंबर से मेला अवधि तक ग्वालियर के व्यापार मेला प्रदर्शनी सेक्टर और आगामी महाकाल वन मेला उज्जैन में भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button