मिर्गी, साइनस और माइग्रेन जैसे रोगों का जड़ी-बूटियों से उपचार, शिविर 24 तक
जबलपुर के नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल दे रहे निःशुल्क परामर्श

उज्जैन। महाकाल वन मेले में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत होने के बाद जनता की मांग पर क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। 20 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल सुबह 9 से रात 9 बजे तक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं।
शिविर में नानाखेड़ा स्थित बसंत विहार निवासी भेरूलाल जोशी ने बताया कि वे दो साल से आंव की समस्या से परेशान थे और दस साल पहले उन्हें स्टेंट भी डला था। वैद्य जायसवाल की एक ही बार की दवा से उन्हें 80 प्रतिशत आराम मिल गया। वहीं भोपाल के जहांगीराबाद निवासी ललित साहू ने बताया कि नाक की हड्डी टेढ़ी होने और साइनस की गंभीर समस्या पर एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, लेकिन भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में वैद्य जायसवाल से ली गई एक खुराक दवा से ही वे बिना ऑपरेशन दो साल तक पूरी तरह स्वस्थ रहे।
पिछले 25 वर्षों से प्राचीन जड़ी-बूटियों से पुराने व असाध्य रोगों का उपचार कर रहे वैद्य जायसवाल के शिविर में बिना सर्जरी मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने की सुविधा भी है। इसके अलावा मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, थायराइड, लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, साइटिका, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिला रोगों की आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध हैं। बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी दी जा रही हैं।
वैद्य जायसवाल आगामी 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेले, 25 दिसंबर से मेला अवधि तक ग्वालियर के व्यापार मेला प्रदर्शनी सेक्टर और आगामी महाकाल वन मेला उज्जैन में भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और महाकाल दर्शनार्थियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।



