सेहतनामा

बिना ऑपरेशन साइनस और पुराने रोगों से मिली राहत, क्षीरसागर में पांच दिवसीय नाड़ी परीक्षण शिविर शुरू

जबलपुर के नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल 24 नवंबर तक देंगे निःशुल्क परामर्श, भोपाल व ग्वालियर के मेलों में भी देंगे सेवाएं

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में 20 से 24 नवंबर तक पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर शुरू हो गया। इसमें जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल सुबह 9 से रात 9 बजे तक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं।

शिविर में पहुंचे नानाखेड़ा स्थित बसंत विहार निवासी भेरूलाल जोशी ने बताया कि वे दो साल से आंव की समस्या से परेशान थे और दस साल पहले उन्हें स्टेंट भी डला था। वैद्य जायसवाल की एक ही बार की दवा से उन्हें 80 प्रतिशत आराम मिल गया। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद पर विश्वास रखने की अपील की। वहीं भोपाल के जहांगीराबाद निवासी ललित साहू ने बताया कि नाक की हड्डी टेढ़ी होने और साइनस की गंभीर समस्या पर एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी थी। भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में वैद्य जायसवाल से ली गई एक खुराक दवा से ही वे बिना ऑपरेशन दो साल तक पूरी तरह स्वस्थ रहे।

पिछले 25 वर्षों से प्राचीन जड़ी-बूटियों से पुराने और असाध्य रोगों का उपचार कर रहे वैद्य जायसवाल के शिविर में बिना सर्जरी मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने की सुविधा भी है। इसके अलावा लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, भगंदर, साइटिका, दमा, थायराइड, मिर्गी, माइग्रेन, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिला रोगों की आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध हैं। बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी दी जा रही हैं।

जनता की मांग पर वैद्य जायसवाल आगामी 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेले, 25 दिसंबर से मेला अवधि तक ग्वालियर के व्यापार मेला प्रदर्शनी सेक्टर और आगामी महाकाल वन मेला उज्जैन में भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वैद्य जायसवाल ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और महाकाल दर्शनार्थियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button