सेहतनामा

पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर आज से, जड़ी-बूटियों से होगा जटिल रोगों का उपचार

क्षीरसागर स्थित जायसवाल धर्मशाला में 24 नवंबर तक चलेगा शिविर, जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल देंगे सेवाएं

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में 20 से 24 नवंबर तक पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल सुबह 9 से रात 9 बजे तक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श देंगे।

पिछले 25 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े वैद्य जायसवाल पुराने और असाध्य रोगों का प्राचीन जड़ी-बूटियों से उपचार करते हैं। शिविर में बिना सर्जरी के मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, भगंदर, साइटिका, दमा, थायराइड, मिर्गी, माइग्रेन, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक औषधियां दी जाएंगी। बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

महाकाल वन मेला उज्जैन दशहरा मैदान में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित वैद्य जायसवाल हर महीने की 20 से 24 तारीख तक उज्जैन में यह नियमित शिविर लगाते हैं। उन्होंने पुराने व असाध्य रोगों से ग्रसित नागरिकों सहित महाकाल दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button