गपशप

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कर्मचारी संगठनों ने किया रमेश चंद शर्मा का सम्मान

मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

उज्जैन। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर शहर में उनका स्वागत-सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले भारत स्काउट गाइड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों को आमंत्रित किया गया था।

इस दौरान मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शर्मा को महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

जिला मीडिया प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी, जिला सचिव मुकेश रायकवार, जिला उपाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय और भैरुलाल मालवीय, विभागीय अध्यक्ष मदन लाल चौहान तथा जिला कार्यालय सचिव राय सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button