समाज संसार

श्री चिड़ार समाज ने मां बिजासन को अर्पित किये 56 भोग

अन्नकूट महोत्सव में की सावन भादवा बिजासन मां की महाआरती

उज्जैन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री चिड़ार समाज द्वारा चामुंडा माता चैराहा स्थित सावन भादवा मां बिजासन को 56 भोग अर्पित कर महाआरती की गई।

कार्यक्रम संयोजक कमलेश धंधेरे एवं सचिन मगरे ने बताया कि समाज संरक्षक पुरषोत्तम मगरे, पूर्व अध्यक्ष भगवानदास ब्रामनिया के नेतृत्व में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठ रवि चंदेल, देवीसिंह  गोईया, प्रेमनारायण बरहा, भगवानदास हनुमन्तैया, हरिश आठिया, शिवदयाल बेलिया, मोहन चंदेल, धर्मेन्द्र गोईया, नारायण आठिया ने पूजन कर फल, मिठाई, नमकीन सहित विभिन्न प्रकार के 56 भोग से अधिक पकवान माता को अर्पित किये। इस दौरान समाज के वरिष्ठ देवीसिंह पंवार, दीपक गोईया, शैलेंद्र हनुमन्तैया, हरिश आठिया, शंकर गेहलोत, दीपक धंधेरे, मोहन आठिया, सुनील गेहलोत, महेशचंद्र आठिया, निहाल सिंह, नवल किशोर, दिलीप गेहलोत, ऋतिक आठिया, रवि आठिया, अनिल आठिया, जितेंद्र चिड़ार, आनंद बरहा, प्रदीप गोईया, हरप्रसाद चंदेल, सन्नी गोईया, सुनीता आठिया, विद्या हनुमन्तैया, मधु बरहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button