समाज संसार

महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

माली समाज के आयोजन में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा - समाज सुधारक के मार्ग पर चलकर ही उन्नति संभव

उज्जैन। माली समाज के प्रेरणास्रोत और सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महान समाज सुधारक महात्मा फुले के मार्ग पर चलकर ही समाज उन्नति कर सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माली समाज के संयोजक लीलाधर आडतिया एवं शिवनारायण जागीरदार ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद दिलीप परमार एवं पार्षद गब्बर भाटी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद हेमंत गेहलोत, पार्षद पंकज चौधरी, पार्षद शिवेंद्र तिवारी, हरीश शर्मा, राहुल भाटी, अशोक केथवास, विक्रमसिंह ठाकुर, राजकुमार पटेल, गोपाल बागरवाल, ओमप्रकाश शर्मा, हुकमचंद भाटी, पुरुषोत्तम चौहान, दुर्गेश वर्मा, अर्जुन बावरवाड़, ओमप्रकाश हारोड़, हिम्मत बागड़ी, सत्यनारायण कछावा, मंगल सांखला, अनिकेत मालवीय और अजय गेहलोत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने महात्मा फुले को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार भाटी ने किया। आभार अखिल भारतीय माली समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश सोनगरा ने माना।

Related Articles

Back to top button