45 डिग्री की चिलचिलाती धूप में भी नहीं डिगी आस्था, ज़ोनल स्तरीय निरंकारी बाल समागम में उज्जैन ज़ोन की विभिन्न ब्रांचों के बच्चों ने लिया भाग
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से हुआ आयोजन

उज्जैन। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और राजपिता रमित जी की असीम कृपा से मेघनगर के रंभापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 17 मई को ज़ोनल स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन किया गया। 45 डिग्री के भीषण तापमान और गर्म हवाओं के थपेड़ों के बावजूद बच्चों के कदम नहीं डिगे और उन्होंने इस रूहानी समागम का भरपूर आनंद लिया।

उज्जैन से मीडिया सहायक विनोद गज्जर ने बताया कि समागम के दौरान रतलाम से आए ज़ोनल इंचार्ज राजकुमार गंगवानी ने ‘बच्चे मन के सच्चे हैं, सारी जग की आंख के तारे’ गीत प्रस्तुत कर बाल महात्माओं का आत्मीय स्वागत किया। वहीं, उज्जैन ब्रांच के मुखी त्रिलोक बेलानी ने उपस्थित बच्चों और पूरे ज़ोन को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में कानपुर से पधारे महात्मा घनश्याम जी ने मंच संचालन (स्टेज सेवा) का दायित्व निभाया और बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें समझाकर अपना आशीर्वाद दिया।
ज़ोन 25 के अंतर्गत आयोजित इस बाल समागम में नीमच, मंदसौर, पेटलावद, जमवा, रतलाम, उज्जैन, देवास, मनासा और खड़ावदा ब्रांच से बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ सहभागिता की। तपती दोपहर में भी बच्चों के चेहरों पर छाई रूहानी मुस्कान और मस्ती ने पूरे समागम को सफल और खुशनुमा बना दिया।



