समाज संसार
वरिष्ठ समाजसेवी किशोर सिंह पंवार के पिता का निधन
आज सुबह ग्राम कल्याणपुरा स्थित निज निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

उज्जैन। ग्राम कल्याणपुरा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी किशोर सिंह पंवार के पिता ठा. सा. सज्जन सिंह पंवार का स्वर्गवास हो गया है। वे शिवराज बना कल्याणपुरा के दादाजी और दिग्गी बना के अन्नदाता थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही इष्ट मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर छा गई। अंतिम यात्रा 29 मार्च 2026 को सुबह ग्राम कल्याणपुरा स्थित उनके निज निवास से निकाली जाएगी।



