धर्म-कर्म

अलखधाम साईं मंदिर में दो दिवसीय रामनवमी उत्सव में किया राष्ट्रीय धाविका स्तुति का सम्मान

एथलीट को शंख भेंट कर किया सम्मानित, भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

उज्जैन। अलखधाम नगर स्थित साईं मंदिर में साईं सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय रामनवमी उत्सव के दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभावान धाविका स्तुति का बहुमान भी किया गया।
ट्रस्टी ओम बंसल ने बताया कि 28 मार्च शनिवार को शाम 7 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की।
राष्ट्रीय एथलीट स्तुति जायसवाल का हुआ बहुमान
इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंदौर की प्रतिभावान राष्ट्रीय एथलीट स्तुति जायसवाल का साईं मंदिर परिसर में विशेष सम्मान किया गया। स्तुति ने हाल ही में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। समिति द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप शंख भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान धाविका का स्वागत और सम्मान साईं सेवा समिति के ट्रस्टी ओम बंसल, ट्रस्टी अनूप सिंघल, अध्यक्ष रमेश परवाल, दीपक बेलानी, प्रेमसिंह यादव, हेमेंद्र खंडेलवाल, सुरेंद्र मालवीय, सत्यनारायण शर्मा, रेखा गुप्ता, नेहा मोटवानी और गीतांजलि सोलगांवकर द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button