निःशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर का समापन, 11 दिसंबर से फिर मिलेगा लाभ
जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने मरीजों को दिया स्वास्थ्य परामर्श

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर का 24 नवंबर को समापन हुआ। शिविर में जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल ने सुबह 9 से रात 9 बजे तक शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। वैद्य जायसवाल आगामी 11 से 16 दिसंबर तक एक बार फिर उज्जैन के क्षीरसागर में शिविर लगाएंगे।
उज्जैन के बाद वे 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वन मेले, 25 दिसंबर से मेला अवधि तक ग्वालियर के व्यापार मेला प्रदर्शनी सेक्टर और आगामी महाकाल वन मेला उज्जैन में भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पिछले 25 वर्षों से प्राचीन जड़ी-बूटियों से पुराने व असाध्य रोगों का उपचार कर रहे वैद्य जायसवाल के शिविर में एक ही छत के नीचे बिना बताए रोग जानने और संपूर्ण रोगों के समाधान की सुविधा मिली। शिविर में उपचार कराने आए बड़ोद के पास खेड़ा चौहान निवासी मरीज राधेश्याम मालवीय ने बताया कि 15-16 साल पुराने पैरों के दर्द में उन्हें एक दिन की दवा से ही काफी राहत मिली। शिविर में बिना सर्जरी मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने के साथ ही मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, थायराइड, लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, साइटिका, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिला रोगों की आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध रहीं। इसके अलावा बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी दी गईं।
वैद्य जायसवाल ने विशेष रूप से मानसिक रोग, गठिया वात, पुरानी सूजन और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों सहित शहरवासियों, श्रद्धालुओं और महाकाल दर्शनार्थियों से आगामी शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।



