राजनीति

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा नगर चौराहा पर हुआ आयोजन

उज्जैन। उज्जैन शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा नगर चौराहा पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, बबलू खींची, शहर सेवादल महिला अध्यक्ष सीमा पटेल, शहर कार्यकारिणी सदस्य सोनिया ठाकुर, बंटी फैज़ मोहम्मद, दारा सिंह, राणा साहब, रमेश सांखला, अनिल देवघर, अनवर बाबा, देवेंद्र पाटनी, भारत अंजना, चेतन भट्ट, भूरू गौर, उत्तम जायसवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव और पार्षद प्रेमलता ओम रामी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button