धर्म-कर्म

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, दिनभर रहेंगे शुभ मुहूर्त

27 अगस्त की रात समाप्त हो जाएगी भद्रा- ज्योतिषाचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा 

उज्जैन। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व पूरी तरह से भद्रा मुक्त रहेगा। पर्व से एक दिन पूर्व 27 अगस्त चतुर्दशी की रात 9 बजकर 8 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को बहनें बिना किसी विघ्न के शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की रात 9 बजकर 8 मिनट से आरंभ होगी, जो 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसलिए 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 7 बजकर 44 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक लाभ, प्रातः 9 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक अमृत, दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक अमृत, शाम 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक चर और रात 9 बजकर 38 मिनट से 11 बजे तक लाभ का रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button