‘अमृत काल’ में दर-दर भटक रहा रोजगार कार्यालय; युवा कांग्रेस ने उठाई स्थायी भवन और स्थानीय युवाओं को नौकरी की मांग
मोदी सरकार की वादाखिलाफी का आरोप, जिला युवा कांग्रेस ने रोजगार अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ‘अमृत काल’ में प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे के पूरा न होने पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। साथ ही, उज्जैन के रोजगार कार्यालय के पास स्वयं का स्थायी भवन न होने को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया है। जिला युवा कांग्रेस सचिव रवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र बिजौलिया को ज्ञापन सौंपा और जिले में शिक्षित बेरोजगारों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की।
स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार में प्राथमिकता
ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने मांग की है कि स्थायी रोजगार के अवसरों में जिले के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा, दर-दर भटक रहे रोजगार कार्यालय की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसके लिए तत्काल एक स्थायी भवन आवंटित करने की प्रमुखता से मांग की गई है।
ज्ञापन के दौरान इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र मालवीय, प्रदेश महासचिव अंकित यादव (विशु), ललित मीणा जी, घटिया विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह चौहान, बल्लू गुर्जर, अतुल चौहान, हिमांशु शुक्ल, राज उदयवाल, यशवंत चौहान, निलेश मेहरा, मुकुल घुरैया, महेंद्र चौधरी, दिनेश सूर्यवंशी, आदित्य ठाकुर, लवेश परमार, देव कपूर, रोहित लश्करी, अखलेश आस्ते, यश सिंह राठौर, उमेश जाटव, राजेंद्र पांड्या, जीवन गुर्जर, प्रतीक पालीवाल, कान्हा बना, पार्थ सोलंकी आदि साथी उपस्थित थे।



