समाज संसार

झूलेलाल जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवा ध्वज दिखाकर किया ऐतिहासिक वाहन रैली का शुभारंभ

भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, विंटेज कारों और आकर्षक झांकियों के साथ बॉलीवुड हस्तियां और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

उज्जैन। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड महापर्व) के अवसर पर आज सकल सिंधी समाज, उज्जैन द्वारा निकाली गई भव्य एवं ऐतिहासिक वाहन रैली का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान झूलेलाल को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा, अभिनेता आफताब शिवदासानी एवं लोकप्रिय धारावाहिक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में ‘गोली’ का किरदार निभाने वाले कलाकार भी विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत एवं सम्मान किया।
रैली में इस वर्ष अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जनसहभागिता देखने को मिली। सैकड़ों कारें, सैकड़ों दोपहिया वाहन, खुली जीप, विंटेज गाड़ियां एवं आकर्षक झांकियां रैली का विशेष आकर्षण रहीं। 10 से अधिक डीजे वाहनों के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा “जय झूलेलाल” के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहे थे और भगवान झूलेलाल की आराधना करते हुए चल रहे थे।
जानकारी देते हुए गोपाल बलवानी ने बताया कि यह भव्य आयोजन मुख्य संयोजक महेश परयानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में अध्यक्ष प्रताप रोहरा, सचिव महेश गंगवानी, रमेश समदानी, दौलत खेमचंदानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, रमेश गजरानी, तीर्थ रामलानी, दीपक बेलानी, अजय रोहरा, जवाहर सनमुखानी, अशोक चावला, जवाहर जयसिंघानी एवं ललित लुल्ला की विशेष भूमिका रही।
रैली मार्ग में अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत मंच लगाए गए। विभिन्न समाजों के अलग-अलग वर्गों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
रैली में सकल सिंधी समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से किशोर मुलानी, लोकेश आडवानी, कपिल बाशानी, कमल शाहलानी, पंकज कृष्णानी, सौरभ बेलानी, सोनू वासवानी, नितिन वासवानी, मितेश जेठवानी, जितेंद्र भाटिया, किशोर चंदनानी, सोनू खत्री, गंगाराम राघवानी, अशोक राजवानी, दीपक रजवानी, विनोद लुल्ला, रवि वासवानी, वेद प्रकाश आडवाणी, किशोर चंदनानी एवं पवन खूबानी सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।
मातृशक्ति में पुष्पा कोटवानी, पार्षद दिव्या बलवानी, रिंकू बेलानी एवं स्वाति गजरानी, मोना चावला का भी विशेष सहयोग रहा।
रैली का समापन इंदिरा नगर स्थित पूज्य पंचायत द्वारा आयोजित भोजन प्रसादी के साथ किया गया। सकल सिंधी समाज ने इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने हेतु सभी समाजजनों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button